गुपचुप खाने के बाद से 7 बच्चों की तबीयत बिगडऩे लगी। इन बच्चों को सामुदायिक केन्द में भर्ती कराया गया। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से सामने आया है जहां 7 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बच्चे बाजार में गुपचुप खाने गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चे ग्राम पंचायत भंडोरा के निवासी हैं। बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद उनके माता-पिता काफी परेशान हैं। वहीं जिला प्रशासन मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है। बता दें कि प्रदेश में इसके पहले भी फूड़ प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
