कुलपति सिंह ने राज्यपाल को सौंपा केन्द्रीय ट्राईबल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव की प्रति
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भेंट की। कुलपति श्री सिंह ने राज्य में केन्द्रीय ट्राईबल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल सुश्री उइके को अवलोकनार्थ भेंट की। श्री सिंह ने राज्यपाल सुश्री उइके से प्रस्ताव की प्रतिलिपि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्य उच्च शिक्षा मंत्री को भेजने का आग्रह करते हुए अग्रआवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।
Next Article राज्यपाल से सूर्या फाउंडेशन के सदस्यों ने की मुलाकात
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
