हिंदी सिनेमा जगत से बुरी खबर आई है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मंजू सिंह का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। निधन की खबर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस मंजू सिंह के निधन की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ।
स्वानंद किरकिरे ने अपने पोस्ट में मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। लिखा कि ‘मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने ष्ठष्ठ के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे. हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की ‘रत्नाÓ हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा !
साल 1980 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की शानदार कॉमिक टाइमिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में मंजू सिंह ने अमोल पालेकर की छोटी बहन ‘रत्नाÓ का रोल प्ले किया था। उनका रोल सादगी से भरा था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स गुलजार साहब ने लिखे थे। आज भी जब ये मूवी आती है तो फैंस अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं।

