अंक ज्योतिष अनुसार, हमारी राशि की तरह जन्म तारीख भी बेहद मायने रखती है। इससे भी किसी के जीवन से जुड़ी कुछ बातों को जाना जा सकता है। ऐसे में बात तारीख 2 में पैदा हुई लड़कियों की करें तो वे स्वभाव से मेहनती, केयरिंग व खुशमिजाज होती हैं।
ये जहां भी जाती हैं वहां अपने खुशी भरा माहौल कर देती हैं। ये पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती हैं। बता दें, तारीख 2, 11, 20 या 29 में जन्मीं लड़कियों का मूलांक 2 ही माना जाएगा। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें…
केयरिंग
मूलांक 2 में पैदा हुई लड़कियां स्वभाव से केयरिंग होती है। ये पार्टनर पर परिवार की हर छोटी-बड़ी खुशी व जरूरत का खास ध्यान रखती हैं। वहीं पार्टनर की खुशी के लिए ये लड़कियां कुछ भी करने को तैयार रहती हैं।
मेहनती
ये लड़कियां हर काम को लगन व मेहनत से करती हैं। ऐसे में अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करती हैं।
जिम्मेदारियों को निभानी वाली
ये लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझने के साथ निभाती हैं। ये घर व ऑफिस में बखूबी तरीके से तालमेल बनाकर रखती हैं। ये परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। ऐसे में मूलांक 2 वाली लड़कियां बेस्ट वाइफ और बेस्ट बहू साबित होती हैं।
खुशमिजाज
ये अपने खुशमिजाज नेचर से सभी का दिल आसानी से जीत लेती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां खुशियां ही फैलाती हैं। ऐसे में ये अपने परिवार वालों की भी चहेती बन जाती हैं।
तेज दिमाग की मालिक
इन लड़कियों का दिमाग काफी तेज चलता हैं। ये अपनी तेज बुद्धि से करियर में खूब तरक्की पाती हैं। इनके बोलने का तरीका अलग होने से ये दूसरों को अपनी ओर खींचने का काम करता हैं। इसके साथ ही ये सामने वाले के मन की बात जल्दी ही जान लेती हैं। ऐसे में हर कोई इनके जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। साथ ही ये पैसों के मामले में काफी स्ट्रांग होती हैं।
रोमांटिक
ये लड़कियां रोमांटिंक स्वभाव की होती हैं। ये अपने इस नेचर से पार्टनर का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशहाली से बीतती है।
फैशनेबल
इन लड़कियों को फैशन के मुताबिक चलना पसंद होता हैं। ऐसे में ये अपनी ब्यूटी व फैशन का खास ध्यान रखती हैं। इन्हें आलीशान जिंदगी जीना अच्छा लगता हैं।
मदद करने वाली
ये लड़कियां स्वभाव से दयालु होती हैं। ये किसी को परेशानी में देखते ही उसकी मदद करने चली जाती हैं।
परफेक्ट बहू के साथ अच्छी पत्नी होती हैं ये लड़कियां, मिनटों में जीत लेती हैं सभी का दिल
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

