रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बारातियों से भरी बोलेरों और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा यूपी के अमेठी में का है। हादसे में बोलेरो सवार 8 वर्षीय एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पास का है जहां रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र से वापस आ रही बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गणेश लाल भरेथा गांव का रहने वाला युवक अनिल अपनी बोलेरो लेकर अपनी ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियाएं गांव गया था। जहां से वह सभी को बैठाकर रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित किसी गांव में बारात गया था। देर रात करीब 11:20 बजे अनिल सभी को लेकर वापस आ रहा था इसी बीच टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम के पास ये हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों में शामिल बोलेरो चालक अनिल, लवकुश, मुकेश और अनुज को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है. मृतकों में कल्लू, उनका लड़का, कृष्ण कुमार सिंह समेत 6 शामिल हैं। वहीं भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें नसीराबाद क्षेत्र से बरात से वापस आ रहे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हुई है जबकि 4 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन सभी की स्थिति नाजुक होने के चलते सभी को लखनऊ रेफर किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version