रायपुर। राज्य शासन के आदेश के बाद चन्द्रकांत वर्मा ने अभिजीत सिंह से रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। श्री वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले रायगढ़ व बस्तर में सहायक कलेक्टर रह चुके। प्राधिकरण में आने से पहले वे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अतिरिक्त प्रबंध संचालक थे। कार्य भार ग्रहण करने के बाद आज उन्होनें कार्यालय का अवलोकन किया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

