गरियाबंद। वर्तमान समय में भीषण गर्मी से एक तरफ जहां वाटर लेवल डाउन हो रहा है वही तालाब और कुआं सुखने के साथ बोर में भी पानी की कमी होने लगी है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को चाहिए की समय रहते तालाबों के किनारे बोर खनन कर उस पानी को तालाब में डालते हुए संवर्धन करेंगे, जिससे गांव का वाटर लेवल सही होगा तथा तालाब एवं कुआं में पानी आ जाएगा वह भी सही सलामत चलेगी । उक्त आशय का एक पत्र जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनमती यादव ने जिला के कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर से मांग की।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि गरियाबंद की जनता पानी की विषम समस्याओं से जूझ रही है ऐसी स्थिति में हमें पानी के संवर्धन के लिए कोई सार्थक पहल करना चाहिए। उन्होने एक सुझाव देते हुए कहा कि तालाब के किनारे बोर खोदकर समस्या को दूर किया जा सकता है। इस भीषण गर्मी में एक तरफ पशु पक्षियों के लिए तलाब में मवेशियों के लिए पानी नहीं है वहीं लोगों को पीने की पानी की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। उन्होने अपने पत्र के माध्यम से इस समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्र की जनता को इस विषम समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, जिससे लोगों के साथ पशु पक्षियों को भी पेय जल की व्यवस्था हो सकेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version