फीता काटने पहुंचे नेताजी का जूता चोरी हो गया तो उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्रचिन्ह लगा दिया। लेकिन नेताजी ने अपने समर्थकों की मदद लेने से इंकार कर दिया और नंगे पैर ही सफर करने लगे। यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक, भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा ठीपुरी गांव में सती मेले का उद्घाटन करने गए थे। यहां पहुंचते ही विधायक मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने अपने जूते मंदिर के बाहर ही उतार दिए। जब विधायक मंदिर से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि जूते वहां से गायब थे। भाजपा विधायक का जूते चोरी होने के बाद बीजेपी नेताओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। मेले में जूता चोरी होने के बाद नाराज विधायक ने समर्थकों से मदद लेने के बजाय, नंगे पैर ही अपनी गाड़ी तक का सफर तय किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, आगरा के फतेहाबाद के धिमश्री स्थित सती मंदिर पर सालों से मेले का आयोजन होता है। मेले में हजारों की संख्या में भक्त पहुँचकर मंदिर में पूजन-अर्चन कर माता को भोग लगाते हैं। मान्यता है कि मां से जो भी मुरादें मांगी जाती हैं वो पूरी होती हैं। इस बार दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले का उद्घाटन करने के लिए क्षेत्रीय विधायक छोटे लाल वर्मा को बुलाया गया था। जब विधायक छोटे लाल वर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘किसी के पास जूते नहीं होंगे। वह ले गया होगा। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि “मेरे जूतों के मामले में तो ऐसा है, मैं ये प्रतीत करता हूं कि कोई गरीब आदमी जूते पहन गया। प्रशासन की जूतों की नहीं बल्कि शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी है।” वीडियो में विधायक बिना जूतों के नंगे पैर तपती जमीन पर अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version