एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से 10 से 12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए. लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग पानी का सेवन गलत समय पर करते हैं, जिससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल आते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाना खाने के बाद कितने समय बाद पानी का सेवन किया जाए और पानी पीने का सही समय क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे. पढ़ते हैं आगे…
खाना खाने के बाद पानी कब पिए?
डॉक्टरों के मुताबिक, खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पाचन की अग्नि खाने को पचाने में 2 घंटे का समय लगाती है. ऐसे में यदि पानी पिया जाए तो अग्नि तुरंत ठंडी पड़ जाती है और पाचन तंत्र के काम पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में व्यक्ति को खाने के 45 से 60 मिनट बाद पानी का सेवन करना चाहिए. इससे अलग आप खाने के आधे घंटे पहले भी पानी का सेवन कर सकते हैं. खाने के तुरंत बाद पानी पीने से व्यक्ति को ब्लोटिंग, एसिडिटी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
पानी पीने के का सही टाइम
व्यक्ति को खाने के 1 घंटे बाद पानी पीता है तो इससे उसका वजन नियंत्रित रह सकता है. साथ ही जो व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहते हैं वे खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिए.
यदि व्यक्ति सुबह उठकर दो गिलास पानी का सेवन करें तो इससे पाचन तंत्र मजबूत बनाया जा सकता है.
सुबह दो गिलास पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में भी सुधार लाया जा सकता है.
खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.
खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीने से भोजन में मौजूद पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version