रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनेन्द्र नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार कटियार की सहमति से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा किया गया है। प्रभा पटेल की नियुक्ति करते हुए डॉ. रश्मि सिंह द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव प्रभा पटेल का राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव रहा है, अब उनके इसी लंबा अनुभव का लाभ अब महासभा के महिला प्रकोष्ठ को मिलेगा। प्रभा पटेल का जन्म 31 दिसंबर 1959 को हुआ, उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है तथा उनके पति का नाम डॉ. केपी पटेल है। प्रभा पटेल का राजनीतिक योगदान इस प्रकार है-नगर पालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ वर्ष 1995 से 1999 तक, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति 1996 से 1999 तक, महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (शहरी) वर्ष 2003 से 2015 तक, नगर पालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ 2005 से 2009 तक, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खडग़वा), जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी वर्ष 2014 से 2918 तक, जिला योजना समिति सदस्य वर्ष 1995 से 2000 तक, अध्यक्ष लायनेस क्लब प्राइड मनेन्द्रगढ़, अध्यक्ष लायनेस क्लब मनेन्द्रगढ़, लायनेंस एरिया आफिसर मनेन्द्रगढ़, अध्यक्ष महिला समाज मनेन्द्रगढ़, सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी वर्ष 2018 से वर्तमान तक, नगर पालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ वर्ष 2020 से वर्तमान तक। प्रभा पटेल के बारे यहां यह बताना लाजिमी है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2015 में नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में जीत हासिल कराई तथा कोरिया जिले को भाजपा से मुक्त करवाया। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर प्रभा पटेल को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को सौंपा गया अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

