रायपुर। राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों की नई पदस्थापना कर उनके प्रभार बदले है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू गृह एवं जेल विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री साहू के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार श्री मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, प्रमुख सचिव वन विभाग प्रमुख सचिव आवासिय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को केवल प्रमुख सचिव वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। श्री पिंगुआ को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। इसी तरह से श्री एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन गोठान), नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को केवल कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध (पालन, गोठान) विभाग नोडल अधिकारी, नरखा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री दासन के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। श्री जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष संचालक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला, द्वारा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्रीमती अलरमेलमंगई डी. सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, सचिव वित्त विभाग अध्यक्ष पेशन निराकरण समिति केवल संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। राज्य शासन ने डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. तंबाली अय्याज फकीरभाई, द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संदर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। श्री अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एव प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री धर्मेश कुमार साहू, संचालक, भू-अभिलेख तथा संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री साहू से द्वारा आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के असवर्गीय पद को राज्य शासनरू भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के सवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। सुश्री इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर, जिला- सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सूरजपुर को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। श्री अजीत वसंत कलेक्टर जिला-मुंगेली को आवासीय आयुक्त, छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री पी. एस. ध्रुव संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मनेन्द्रग?-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया। श्री एस. जयवर्धन आयुक्त नगर पालिक निगम, रायगढ़ को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री डी. राहुल वेंकट उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया। सुश्री नुपूर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री संबित मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ को आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के प्रभार बदले राज्य शासन ने जारी किए आदेश
Previous Articleवरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी
Next Article सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
