नारायणपुर। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मलखम्ब अकादमी पहुंचे। वहंा उन्होंने अबूझमाड़िया बच्चों द्वारा मलखम्ब के प्रदर्शन को देखा और सराहा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बच्चों द्वारा की जा रही प्रतिभा का प्रदर्शन अद्भूत और सराहनीय है। उन्होंने मलखम्ब प्रदर्शन करने वाले बच्चों का आव्ह्ान करते हुए कहा कि वे अपनी अभूतपूर्व जीवनशैली और मलखम्ब कौशल को और अधिक बढ़ाते हुए नारायणपुर सहित छत्तीसगढ़ और देश का नाम दुनिया में रौशन करें। उन्होंने कहा कि देश के आकांक्षी जिलो में शामिल नारायणपुर जिले के विकास के लिए शासन द्वारा योजनाएं बनायी गयी है और उसके तहत् प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यहां की प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं और लोगों की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना है। बच्चों ने जिस प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह अद्वितीय और अभिंनंदनीय है। मंत्री डॉ पाण्डेय ने कहा कि खेत प्रतिभा को बढ़ाने में राज्य और देश की सरकार साथ-साथ मिलकर प्रयास कर रही है और उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यहां के बच्चे इस खेल में और आगे बढ़ेंगे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

