रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की और सफाई कर्मचारियों की ओर से उन्हें मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर शीघ्र पहल के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में नीलेश लंगोटे के नेतृत्व में जनमेजय सोना, सिकन्दर उसरवर्षा, रिकी समुन्द्रे, भगत सेन्द्रे, संजू बक्सरे, रोहित बाग तथा नरेश करशे उपस्थित थे।
