रायपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर महानदी मंत्रालय भवन की तरह विभागाध्यक्ष कार्यालय इन्द्रावती भवन में भी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ संचनालय विभाग अध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संचार प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि संगठन द्वारा सात दिवस इंद्रावती भवन बंद करने और नया रायपुर स्थित समस्त विभागों के कर्मचारियों की निशुल्क कोरेना जांच परीक्षण करने की मांग की गई थी इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इन्द्रावती भवन (विभागाध्यक्ष कार्यालय) में केवल विभागाध्यक्ष की अनुमति से ही उन्हीं कार्यालय में बाहरी व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे, जिस कार्यालय हेतु उन्हें अनुमति दी गई है। बाहरी व्यक्तियों का बिना अनुमति किसी भी कार्यालय में प्रवेश पूर्णत: वर्जित होगा। सचिव सामान्य प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
