रायपुर। आज ग्रीन आर्मी चंगोराभाठा जोन रायपुर द्वारा सघन वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार-छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पौधों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पौधारोपण मोतीपुर मुक्तिधाम के पास पुष्पक स्टील अलमारी फैक्ट्री एवं अमलेश्वर गौशाला में किया गया, जहां पर 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा की हमें पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए एवं धरती माता का पेड़ लगाकर श्रृंगार करना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, इंचार्ज कृष्णकुमार वर्मा, सचिव चंद्रकांत देवांगन, यूथ विंग इंचार्ज प्रोफेसर रात्रि लहरी गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, डॉक्टर अल्पना देशपांडे प्रोफेसर डॉ खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, सनत देवांगन, नरेंद्र गोस्वामी, ब्राउन वींग इंचार्ज नवनीत चावड़ा, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, योग गुरु सुशील कुमार आर्य, एसपी साहू, प्रोफेसर सुनीता चमसूरिया दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, समाज सेवक ललित तिरेला, योग गुरु शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री चंद्रकांत देवांगन सचिव ग्रीन आर्मी चांगोरा भाठा जोन रायपुर ने दी।
