मध्य प्रदेश बोर्ड नतीजों को लेकर एक लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. प्रेस कांफ्रेंस में स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर इंदर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे साथ ही घोषित किए गए हैं. जैसा कि पहले ही कहा गया था कि दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ ही घोषित किए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं दी हों, वे एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल करीब 18 लाख छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड परीक्षा दी हैं.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
