हर नए घर में गृह प्रवेश की रस्म होती है। जिसमें विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर नए घर का शुभारंभ करते हैं। माना जाता है कि पूजा पाठ करने से घर में सकारात्मकता आती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए शुभ मुहूर्तों में गृह प्रवेश किया जाता है। इसी के साथ वास्तु का खास ख्याल रखा जाता है। वास्तु घर में सही होना बहुत जरूरी होता है। नए घर में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो गृह प्रवेश के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गृह प्रवेश के लिए किन बातों का रखें ध्यान, जानिए
-वास्तु शास्त्र के मुताबिक नए घर में गृह प्रवेश के लिए कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार का चयन नहीं करना चाहिए। माना जाता कि इन दिनों में गृह प्रवेश करने से परिवार में सुख-शांति का अभाव रहता है। हालांकि विशेष परिस्थिति में किसी अच्छे वास्तु शास्त्र के जानकार से सलाह ले सकते हैं।
-सब जानते हैं कि किसी भी पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश का आवाहन और पूजन किया जाता है। ऐसे में गृह प्रवेश के दौरान भगवान गणेश की पूजा को प्राथमिकता देनी चाहिए। कहा जाता है कि गृह प्रवेश करने से पहले भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ मां लक्ष्मी यंत्र और दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए।
-नए घर में गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि और नक्षत्रों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी नए घर में गृह प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Exit mobile version