रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी है। मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही सौगात के मुताबिक घर पहुँच सरकारी सेवा प्रणाली का शुभारंभ होगा, एक मई को मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ होगा। अब सरकारी सेवाएँ घर बैठे मिलेंगी, सुविधानुसार मितान घर आएँगे और डिजिटल होगी सारी प्रक्रिया।
