उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस कारण दिल्ली हावड़ा रूट पर जाने वाली गाडय़िां प्रभावित होंगी. जानकारी के मुताबिक भरथना रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए. इन डिब्बो में कोयला रखा थो पटरियों पर बिखरा पड़ा है. बता दे कि कई पटरियां भी टूट गई हैं. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लोड कर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. इस घटना की खबर पाकर मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच चुके हैं. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो दुर्घटना राहत ट्रेन को दिल्ली, आगरा और झांसी से रवाना किया गया है. देर शाम तक पटरी के ठीक होने का दावा किया जा रहा है. रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारण नई दिल्ली-हावड़ा लाइन प्रभावित हुई है. यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम जारी है. बता दें कि इस रूट पर कई ट्रेने देरी से चल रही हैं. बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रूट देश के सबसे व्यस्तम रेलवे मार्गों में से एक है. इसी रूट से अधिकतर गाडय़िां कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बिहार व बंगाल तक जाती हैं. इस दुर्घटना के कारण फंसे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पटरियों को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. बता दें कि देश में कोयले की संकट के कारण रेलवे की कई फेरों को रद्द कर दिया गया है. वहीं मालगाड़ी के जरिए ज्यादा से ज्यादा कोयले की सप्लाई की जा रही है.
