पूजा करने जा रहे 20 लोगों को एक कार ने रौंद डाला, हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई और कोहराम मच गया. घटना में दुर्घटनाकारित कार भी पलट गई. मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के उफरौल गांव में रविवार की देर रात कार चालक ने 20 लोगों को रौंद दिया. घटना बखरा-वैशाली मार्ग की है. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई. हर कोई घायलो की भीड़ में अपनों परिजनों को ढूंढने लगा. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमे तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, उफरौल गांव निवासी सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होने वाली थी. सभी लोग रात करीब 10 बजे गाजे बाजे के साथ नेवतन के लिए वहीं जा रहे थे. तभी वैशाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने लोगों को रौद दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सरैया तथा पास के अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. यहां से करीब एक दर्जन घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि हादसे के बाद कार भी पलट गई, जिसमें तीन लोग सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरैया और कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इधर, सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से उनका बयान लेकर मामला दर्ज करने में जुटी हुई है. अभी सभी घायलों की पहचान नहीं हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version