09 मई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोण्डागांव। कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर से ऑनलाईन में प्राप्त आवेदन के आधार पर भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पदों के लिए प्राप्त मेरिट सूची में से अभ्यर्थियों का 02 से 04 मार्च 2022 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। जिसके आधार पर सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है।
सत्यापन समिति के जांच उपरांत पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जा रही है। इस संबंध में किसी अभ्यर्थी को सूची में दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह 09 मई 2022 सायं 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में जिला कार्यालय वित्त शाखा कोण्डागांव में दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जायेंगे। दावा-आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जिला कोण्डागांव के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in  व जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अवलोकन किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version