मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर खेत में हल और ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।
धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना है: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अक्ती तिहार के मौक़े पर माटी पूजन कर नई परम्परा की शुरुआत की

