बीजापुर। बीजापुर स्पोटर्स एकेडमी में जिले के खिलाडियों के लिए प्रवेश हेतु विकासखण्डवार तिथि निर्धारित किया गया है। जिसके तहत् कक्षा 5 वीं से बारहवीं तक अध्ययनरत् इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकते हैं। बीजापुर ब्लॉक के लिए निर्धारित तिथि 21 जुलाई, भैरमगढ़ के लिए 22 जुलाई, उसूर हेतु 23 जुलाई एवं भोपालपटनम के लिए 24 जुलाई 2020 को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक मिनी स्टेडियम बीजापुर में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। खिलाडियों का पंजीयन एवं चयन 21 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रात: 07 बजे से दोपहर 04 बजे तक प्रियदर्शनीय इंदिरा स्टेडियम बीजापुर में आयोजित होगा। जिसमें खिलाडिय़ों के योग्यतानुसार कबड्डी, व्हालीवॉल, कराते, जूडो, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में चयन किया जायेगा। चयन हेतु बालक-बालिकाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा 31 दिसम्बर 2020 की स्थिति में 10 वर्ष से 17 वर्ष मध्य होना चाहिए। उपरोक्त खेलों में विशेष योग्यता रखने वाले खिलाडिय़ों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। खेल अकादमी में चयन हेतु बालक-बालिकाओं को बीजापुर जिले का निवासी होना अनिवार्य है। बालक-बालिकाएं जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लेकर पंजीयन एवं चयन स्थल पर उपस्थित होवें। शारीरिक क्षमता एवं मापदण्ड के आधार पर चयन कर संबंधित खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु प्रशिक्षकों का मोबाईल नम्बर तीरंदाजी 7646833256, फुटबॉल-9424276771, कबड्डी-7389347064, व्हॉलीवाल-9406284114, बैडमिंटन-7587317604, जूडो-7000890387, कराते- 6260323342, एथलेटिक्स-7903780561, सॉफ्टबॉल-7647138005 है। अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी उक्त मोबाईल नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version