अमलेश्वर (पाटन ) । नगर पंचायत की सौगात मिलते ही अब अमलेश्वर का हायर सेकेण्डरी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल मे परिवर्तित कर दिया गया हैं, जिससे अब क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम मे पढकर अपना मैडिकल व इंजनियरिंग जैसे क्षेत्रो मे भी अपना भविष्य बनायेगें ,जिससे क्षेत्र के स्कू़ली बच्चो के साथ ही उनके पा़लको मे भी हर्ष व्याप्त हैं , समाजिक संस्था छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति ने भी पिछले 3 मार्च को मुख्यमंत्री को उनके निवास कार्यालय मे जाकर अमलेश्वर हायर सेकेण्डरी स्कूल को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल मे परिवर्तित करने का निवेदन किया था ,जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अमलेश्वर हायर सेकेणडरी स्कू़ल को स्वामी आत्मानंद स्कूल मे परिवर्तित कर दिया हैं । उक्त मांग के पूरा होने से पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ,गीता लाल साहू ,संजू साहू ,प्रभू यादव , शैलेष साहू,संतोष पटेल ,शंकर सिंहा ,गोपी साहू ,मुकेश साहू ,धर्मेंद सोनवानी ,कौशल वर्मा, कोमल वर्मा ,कुलदीप धीवर ,कमलेश साहू ,चोवा साहू , सहित अन्य सद्स्यो ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व ओ एस डी आशिष वर्मा का आभार वयक्त किये हैं ।
नगर पंचायत की सौगात के बाद अब अमलेश्वर को मिला स्वामी आत्मानंद इंगलिश माध्यम स्कूल, छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति ने माना मुख्यमंत्री का आभार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

