
रायपुर। सीजी स्पा वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक विकास उपाध्याय के सौजन्य से राजधानी रायपुर के पुलिस कर्मचारियों को लस्सी और पानी की बोतलों का वितरण शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष जयदीप बनर्जी ने बताया कि रायपुर के पुलिस कर्मचारियों को लस्सी और पानी की बोतलों का वितरण शुरू कर दिया है जो हमें भीषण गर्मी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम यह वितरण आज शुरू होकर पूरे एक महीने तक प्रतिदिन करेंगे।