ट्रैक्टर का धधकती आग का गोला बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना उत्तर प्रदेश के शामली जनपद का जहां एक ट्रैक्टर में भयानक तरीके से आग लगी हुई है. ये आग इतनी भयानक है कि ये एक आग के गोले की तरह से नजर आ रहा है. ट्रैक्टर में लगी अचानक आग की वजह से ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. जिसके बाद ट्रैक्टर धूं-धूं कर जलता हुआ दिखाई देने लगा. ट्रैक्टर में आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जैसे-तैसे ट्रैक्टर पर पानी डालकर आग को बुझाया. ये पूरा मामला जनपद शामली के कांधला कस्बे का है. जहां से निकलने वाले बाईपास पर हरियाणा निवासी सद्दाम अपने ट्रैक्टर में ईंटों की ट्रॉली भर कर ला रहा था. ये शख्स हरियाणा की ओर से जनपद मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान जैसे ही ये ट्रैक्टर कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर ट्रैक्टर ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई. जिसके बाद ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान को बचाया. ट्रैक्टर में लगी भीषण आग को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भीषण आग देखने के लिए आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग इक_ा हो गए. इनमें से कई लोग आग की लपटों में घिरे ट्रैक्टर का वीडियो बनाने लगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई. वहीं दूसरी तरफ ट्रैक्टर में लगी आग की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जलते हुए ट्रैक्टर पर पानी डालकर जैसे-तैसे इस पर काबू पाया मगर तब तक ट्रैक्टर जलकर राख हो गया था. ट्रैक्टर मालिक का कहना है कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version