रायपुर। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्रदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उन्हे नमन किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि डॉ. खूबंचद बघेल का पूरा जीवन समाज और कृषकों के कल्याण के लिए समर्पित था। राज्यपाल ने कहा है कि डॉ. बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा थे। उनका पूरा जीवन समाज और कृषकों के कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन प्रदेशवासियों के लिए अनुकरणीय है।
