आपने किस्से और कहानियों में सुना होगा कि किसी राजा की कई पत्नियां थीं। लेकिन हकीकत में ऐसा हो सकता है आप यकीन नहीं करेंगे। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक आदमी ने 37वीं बार शादी रचाई है। बड़ी बात ये है कि जब ये आदमी अपनी 37वीं शादी कर रहा था उस दौरान उसके साथ उसकी 28 पत्नियां भी मौजूद थीं।


क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कहा गया है कि एक बुजुर्ग ने अपनी 28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने अपनी 37वीं पत्नी के साथ शादी कर रहा है। आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- सबसे बहादुर आदमी।
कहां का है ये वीडियो
ये वीडियो कब शूट किया गया है और ये कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जून 2020 में भी वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ख़ूब किस्मत है, यहां एक ही संभालना मुश्किल है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो 45 सेकेंड का है। इस वीडियो को लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version