रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट मुलाकात के दौरान साइंस स्नातक की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा सुश्री छाया मिश्रा ने सहायता की मांग की। उसने बताया कि वह बर्तन माँजकर पढ़ाई कर रही है। वह झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री छाया को योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री ने सुश्री छाया की सराहना करते हुए कहा कि कोई काम छोटा नही होता। मेहनत से सफलता मिलती है, खुशहाली आती है। अपने काम पर गर्व करना चाहिए और सम्मान से जीना चाहिए।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

