राजधानी के रिंग रोड में देर रात पुलिस को एक कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार की जांच करने पर उसके भीतर एक नाबालिग के साथ पांच युवकों को धरदबोचा। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र का है जो कि गैंगरेप का है। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन रांची के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज के छात्र हैं, जबकि दो बाहर के राज्यों में पढ़ाई करते हैं। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि ट्रेनी डीएसपी के नेतृत्व में रांची रिंग रोड पर देर रात गश्ती के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने एक कार को संदिग्ध हालत में सड़क के किनारे देखा। कार पर काला शीशा चढ़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक नाबालिग के साथ पांच युवक पाए गए। एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को देखते ही नाबालिग लड़की रोने लगी। उसने बताया कि वह रांची के धुर्वा क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने घर जा रही थी, तभी कार सवार लड़कों ने उसे अचानक गाड़ी के अंदर खींच लिया। युवकों ने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा और रिंग रोड के पास ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पांचों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version