शादी के समय जीने-मरने का किया गया वादा राजस्थान के बांसवाड़ा में एक बुजुर्ग दंपति ने अंतिम सांस तक निभाया. यहां पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने भी दुनिया छोड़ दी. एक ही घर से बच्चों के सामने उनके माता-पिता की अर्थी में साथ उठी. यहीं नहीं एक ही चिता में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ. इसके लिए पत्नी को सुहागन का जोड़ा पहनाकर सजाया गया. मरने से पहले अंतिम बार बुजुर्ग पति ने पत्नी को पानी पिलाया था. बिस्तर पर लेटी हुई बीमार पत्नी ने जब पानी का एक घूंट भी भीतर नहीं लिया तो बुजुर्ग को अंदेशा हुआ. इसके बाद उन्होंने पत्नी को हिलाकर देखा. पत्नी की मौत का सदमा बुजुर्ग से बर्दाश्त नहीं हुआ. बुजुर्ग मौके से उठकर मुश्किल से 10 कदम आगे बढ़े और खड़े-खड़े जमीन पर गिर गए. फिर पता चला कि दोनों की एक साथ मौत हो गई है. मामला बांसवाड़ा के बस्सी चंदनसिंह गांव का है. यहां के गायरी मोहल्ले में रहने वाले 70 साल के रूपा गायरी की 65 वर्षीय पत्नी केसर गायरी को करीब दो महीने पहले पैरालिसिस का अटैक आया था. केसर का उदयपुर से इलाज चल रहा था. शुक्रवार को केसर ने पति रूपा से पीने का पानी मांगा. बुजुर्ग को पानी लेकर पहुंचने में थोड़ी देरी हुई. गांव के सरपंच रामलाल दायमा ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद पूरा गांव अंतिम विदाई में शामिल हुआ. इलाके में ऐसी घटना पहली बार हुई होगी, जब पति-पत्नी की एक साथ अर्थी निकली हो. भाई लाला गायरी बताते हैं कि करीब 50 साल पहले रूपा और केसर बाई की शादी हुई थी. उनके पांच बेटे-बेटी हैं और सभी की शादी हो चुकी है.
पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने भी छोड़ी दुनिया, जानें पूरा मामला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

