आगरा के रकाबगंज क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को भी नहीं छोडऩा चाहता और ना ही अपनी गर्लफ्रेंड को। परामर्श केंद्र में काउंसलर के समझाने के बाद भी वह अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि सप्ताह के सात दिनों में वह तीन दिन पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन प्रेमिका के साथ रहेगा। एक दिन जो बचा उस दिन वह आज़ाद रहेगा। शख्स की शादी 10 साल पहले हुई थी। प्रेमिका ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जबकि पत्नी ने सोचने के लिए सात दिन का वक्त मांगा हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। प्रेमिका का कहना है कि वह ढाई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनाने से इनकार कर दिया। उसका एक बच्चा भी है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी झगड़ाकर मायके चली गई थी, तभी वह प्रेमिका के संपर्क में आया। इतने सालों से सब ठीक चल रहा था। विवाद कुछ समय पहले ही शुरू हुआ जब पत्नी ने प्रेमिका से संबंध खत्म करने की जिद की। पत्नी का कहना है कि पति अपने घरवालों की ही बात मानता है। न खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही कभी बाहर खाना खिलाने ले जाता है। उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। बच्चों का भी ठीक से ध्यान नहीं रखता।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version