रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सात साल की नाबालिग साली को अकेला पाकर उसके साथ कथित रूप से रेप किया. मां के शिकायत के बाद जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. घटना के बारे में उतरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीडि़त बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रविवार को ही अपने ससुराल आया था. पति-पत्नी अपने कमरे में थे, तभी उसकी साली कमरे में आई. वह बड़ी बहन को बुलाने आई थी. इस बीच जब बड़ी बहन कमरे से बाहर गई तो जीजा ने मौका पाते ही बच्ची का रेप कर दिया. घटना के बाद जब बच्ची की हालत बिगडऩे लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेप की पुष्टि हुई. माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने उन्हें पूरी बात बताई, जिसके आधार पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उधर, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

