अपनी प्रेमिका से अकेले में मिलना प्रेमी को काफी भारी पड़ गया। गांव वालों ने सुनसान इलाके में प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर क्या था दूसरे गांव से आए प्रेमी की लोगों ने प्रेमिका के सामने बुरी तरह पिटने लगे। लोगों ने प्रेमी की इस कदर पिटाई की वो अधमरा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे गांव वालों के कब्जे से उसे छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक पटना के धनरूआ में शहरू गांव के उमेश चौधरी का पुत्र शंभू कुमार क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से प्रेम करता है। मंगलवार की दोपहर दोनों ने फोन पर बात करने के बाद मिलने का प्लान बनाया। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी आनन-फानन में उसके गांव पहुंच गया। फोन पर बने प्लान के मुताबिक दोनों गांव के बाहर सुनसान इलाके में मिलने पहुंचे। इधर प्रेम परवान ही चढ़ रहा था ग्रामीणों की नजर पड़ गई। गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों से पूछताछ करने के बाद गांव वालों ने प्रेमी को कब्जे में ले लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। गांव वालों ने प्रेमी की बेरहमी से पिटाई की। इसी बीच किसी ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के कब्जे से प्रेमी को छुड़ाया। घायल शंभू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में थानेदार दीनानाथ सिंह का कहना है कि फिलहाल युवक का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसके ठीक होते ही घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version