एक युवक ने अपनी कार में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है और लिखा है कि हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया…। जानकारी के मुताबिक कोठी रोड स्थित माधव साइंस कॉलेज के पास सोमवार देर रात कार में युवक की लाश मिली थी। पुलिस इसकी शिनाख्ती की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसकी पहचान कमलेश कलवानी (34) के रूप में हुई। वह फ्रीगंज में रहता था। वेद नगर में साईंनाथ डेयरी का संचालक था। पुलिस ने जांच की तो कार में जहर और एक ग्लास मिला। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि मैं बिना किसी के दबाव में यह कदम उठा रहा हूं। मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैंने बचपन से राजशाही जिंदगी जी है, लेकिन अपनी गलतियों के कारण मैंने ऐसी जिंदगी कर ली है, जिसके कारण मैं खुद से नजर नहीं मिला पा रहा हूं। मैं अब सिर्फ टाइमपास रह गया हूं। मैं ऐसा जीवन नहीं जी सकता। पापा कहते हैं, जो ऐसा काम करता है उसे नर्क में भी जगह नहीं मिल सकती। मेरी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया…। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक कमलेश की पत्नी उससे अलग रहती है। आठ वर्षीय बेटा उसके पास है। उसका तलाक का केस चल रहा था। संभवत: इसी के चलते वह परेशान था और उसने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version