दंतेवाड़ा। जिले के दन्तेवाड़ा विकसखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालपेट का आश्रित ग्राम भैरमब जिला मुख्यालय, से 8 किलो मीटर दूरी पर प्राकृतिक के गोद मे घने जंगलो के बीच बसा है। भैरमबंद गोठान में वर्तमान में कुल 15 स्व सहायता की दीदियों द्वारा खाद निर्माण, सब्जी, मशरूम उत्पादन मुर्गी एवं बकरी पालन, वनोपज, फिनाइल निर्माण एक्यूरियम निर्माण, मछली पालन का आदि कार्य कर आजीविका संवर्धन किया जा रहा है।
गोधन न्याय योजना
गोधन न्याय योजना अन्तर्गत समूह की दीदियों द्वारा केचुआ खाद व सुपर कम्पोस्ट आदि का निर्माण किया जा रहा हैं जो की वर्तमान में भैरबंद गौठान में उत्पादक व विक्रय का केन्द्र बना हैं। अबतक इस केंद्र में कुल 6,33,863 किग्रा. गोबर खरीदी किया गया हैं जिसकी राशि 12,67,726 रूपये गोबर विक्रेता हितग्राहियों को प्रदान किया जा चुका है। गोठान में प्राप्त गोबर से केंचुआ खाद 1,21,505 किग्रा. को 12,10,030 रूपये व सुपर कम्पोस्ट मात्रा 20,000 किग्रा. राशि 1,20,000 रू0 मंे बेचा गया है।


 सब्जी एवं हल्दी उत्पादन
    खाद निर्माण के साथ-साथ दुर्गा महिला ग्राम संगठन के दीदियों द्वारा सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे दिदियो की अच्छी आमदानी हो रही है। दीदियों द्वारा सब्जी और हल्दी का उत्पादन सह विक्रय कर लगभग 35000 का लाभ अर्जित किया गया है।
 
मशरूम उत्पादन
 विभिन्न आजीविका गतिविधि अंतर्गत ग्राम संगठन की दीदियों द्वारा मशरूम उत्पादन किया जा रहा है जिसमे अबतक 10000रू. का विक्रय किया गया है।

मुर्गी एवं बकरी पालन
    दुर्गा महिला ग्राम संगठन के दिदियो के द्वारा इस सत्र मे कड़कनाथ पालन एवं बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिससे आने वाले दिनों दीदियों को अच्छी आमदानी प्राप्त होगी।
वनोपज खरीदी
    गोठान मे मल्टी एक्टीविटीज अंतर्गत वन विभाग के सहयोग से वनोपज क्रय का कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 1.50 लाख का ईमली खरीदी एवं 30000 हजार का अमचूर विक्रय कर लाभ अर्जित किया गया।  
एक्यूरियम निर्माण
    ग्राम संगठन के कुछ दीदियों द्वारा गोठान ग्राम में एक्यूरियम निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस गतिविधि को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन का योगदान रहा है। जिससे दीदियों स्व प्रेरित होकर उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे है। दीदियां एक्यूरियम निर्माण कर 1.30 लाख का विक्रय कर चूके है।
मछली पालन
    गोठान से लगे लगभग 10 एकड़ के तालाब में ग्राम संगठन के दिदियों के परिवार के सदस्यों का मछूआ समिति तैयार कर मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग 3.00 लाख का मछली विक्रय कर लाभ अर्जन किये है। और इस वर्ष लगभग 110 किलो का बिज तालाब में डाला गया है। जिससे आने वाले दिनों में अच्छे आय की प्राप्ति होगी।

फिनाईल निर्माण
 गोठान ग्राम में ग्राम संगठन के दीदियों द्वारा फिनाईल निमार्ण का कार्य किया जा रहा है। जिसको शासकीय कार्यालय, आश्रम, पोटाकेबिन, छात्रावास एवं माँ दंतेवश्वरी मार्ट में विक्रय किया जा रहा है। अब तक दीदियों द्वारा लगभग 60 हजार रूपये का फिनाईल विक्रय किया जा चूका है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version