रायपुर। सर्व आदिवासी समाज द्वारा कल 20 मई को अडानी के कोयला खनन के खिलाफ सरगुजा रेल रोको एवं हाईवे चक्काजाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया। पांचवी अनुसूचित क्षेत्र हसदेव अरण्य क्षेत्र में पारस कोल एवम परसा केते बासेन में असंवैधानिक रूप से अडानी कंपनी के द्वारा लाखों पेड़ काटकर, चार गांवों को उजाड़ कर एवं जैवविविधिता को बुरी तरह से प्रभावित कर आदिवासी समाज को प्रताडि़त करके कोयल खनन के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व अदिवासी समाज ने शासन एवम सरकार को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवही नही किये जाने से प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई के आह्वान एवम नेतृत्व में प्रमुख रूप से अकबर कोर्राम प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना महासभा छत्तीसगढ़, आरएन साय, अमित बघेल प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीगढिय़ा क्रांति सेना, महिला अध्यक्ष सविता साय, प्रदेश सचिव विनोद नागवंशी, अजय यादव, जिला अध्यक्ष रमेशचन्द्र श्याम, डा अमृत मरावी, सेवक मरावी, महेश रावटे, राजकुमार मुर्मू, मोती लाल पैकरा, भूपेंद्र ध्रुवंशी, संतोष नेताम, परशुराम भगत, आलोक शुक्ला, कमलेश ध्रुव, ब्रिमोहन सिंह, भानु ध्रुव, निर्मल राज, चंद्रकांत यदु, रामलाल करियंम, उमेश्वर सिंह अर्मो, विजय मरपच्ची, क्षितिज राज, आशीष खुसरो, बबिता राज तिर्की, सांडिल्य सहित हजारो की संख्या में लोग पूरे प्रदेश के लोग कोल खनन बंद करने के लिए सरगुज बंद रैली से रोड जाम एवम मालवाहक रेल को रोका गया। और प्रशासन को चेताया कि शीघ्र कार्यवाही नही हुआ तो पूरे प्रदेश समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version