रायपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना अब रायपुर शहर के चौक चौराहों तक पहुँच रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के संगठन संरचना में सबसे महत्वपूर्ण शक्तिकेंद्र को कार्य विस्तार की मूल इकाई मान कर योजना बनाई गई है जिसमे विस्तारको को एक शक्ति केन्द्र में 100 घंटे का समय दान कर संगठन कार्य का विस्तार करना होता है। प्रत्येक गांव में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ खुलकर राजनीतिक चर्चा होती है। जिसमे वर्तमान प्रदेश और देश की सरकारों की समीक्षा और गांव की आवश्यकता के संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ता और बूथ के निवासी अपनी बात रखते है। इन सभी जानकारियों की सूचीबद्ध भी किया जाता है। जिसमे भाजपा प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यलय प्रभारी चूड़ामणि निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर सहित सभी बूथ समिति के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इन सभी का सराहनीय योगदान रहा। शक्तिकेंद्र के अंतर्गत बूथों के प्रवास में बूथों की कमेटी की समीक्षा और आवश्यकता होने पर गठन का कार्य पूर्ण किया गया। बूथों पर होने वाले भाजपा के वार्षिक छह कार्यक्रमो के लिए बूथ टीम से प्रभारी नियुक्त किये गए साथ ही मन की बात कार्यक्रम के लिए भी प्रत्येक बूथ में जिम्मेदारी दी गईं। बूथों में महिलाओं से, युवाओ से और किसानों से पृथक-पृथक भेंट कर चर्चा की है।

