शादी-बारातों में इन दिनों अनेक तरह के किस्से सामने आ रहे हैं। जिसके चलते कई बार बारात बिना दुल्हन के वापस लौट जा रही हैं। यूपी के उन्नाव में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां मंडप के दौरान अचानक से दूल्हे की पोल खुल गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट में शुक्रवार रात बारात आई थी। धूमधड़ाके से पहुंची बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की गई। खाने-पीने के बाद सात फेरों के लिए दूल्हा मंडप पहुंचा। यहां अचानक से दूल्हे को चक्कर आ और वह गिर गया। जमीन पर गिरे दूल्हे को देखकर लड़की के भाई ने दूल्हे के सिर पर जैसे ही हाथ मला तो उसके हाथ में दूल्हे की विग आ गई। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे, यह देखकर लड़की वाले हैरान रह गए। फिर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव के रहने वाले लखन कश्यप की बेटी निशा का विवाह कानपुर नगर थाना कल्याणपुर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अशोक कुमार कश्यप के बेटे पंकज शुक्रवार को होना तय हुआ था। सफीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई थी तभी जयमाला आदि कार्यक्रम होने के बाद भंवरों के समय दूल्हा को चक्कर आ गया और वह गिर कर बेहोश हो गया। जिस पर दुल्हन के भाई नितिन व विपिन आदि ने दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छीटें मारने लगे और दूल्हे के सिर सहलाने लगे। इसी दरम्यान सिर पर लगी बालों की विग भाई नितिन के हाथ में आ गई। यह देख मौजूद परिवार के लोगों ने दूल्हे के पिता अशोक कुमार से धोखा देने की बात कह कर बंधक बना लिया। दुल्हन व परिजन फेरे लेने व विवाह करने से मना कर दिया। मामला बढऩे पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सुबह पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के बीच सुलह हो गई। वधू पक्ष की ओर से खर्च की गई 5.66 लाख रुपये वर पक्ष अदा कर बिना दूल्हन के कानपुर रवाना हो गए।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

