रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि महासंघ द्वारा प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने वादे को अद्यतन पूर्ण नहीं करने पर 3 जून को चेतावनी सभा का रायपुर में किया जा रहा है। इसके माध्यम से कांग्रेस सरकार को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जावेगा तथा सरकार द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर 2022 से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन किया जावेगा। रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष कहा कि चेतावनी सभा को अनियमित कर्मचारी संगठन के साथ-साथ नियमित कर्मचारी संगठन का समर्थन मिल रहा है। कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडेरशन, एवं विजय झा प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इस आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी, श्री अजित नाविक प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री संजय सोनी संगठन मंत्री, छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हम सरकार को चेतावनी देने जा रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इक_ा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, ने अवगत कराया की चेतावनी सभा में 36 सम्बद्ध अनियमित संगठन के साथ-साथ अन्य अनियमित संघ के कर्मचारी सम्मिलित होंगे तथा प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील की है कि आयोजित चेतावनी सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुहीम नियमितीकरण में अपनी भूमिका प्रदर्शित करें तथा 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु मानसिक एवं आर्थिक रूप अपने-आप को तैयार रखें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version