रांग नंबर के चक्कर में एक शादीशुदा महिला को अपने से 11 साल छोटे लड़के याने कि 19 साल के लड़के से प्यार हो गया। जब गजब प्रेम कहानी का मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने बकायदा थाने में कहा कि अब नए पति के साथ रहूंगी। मामला बिहार के जहानाबाद का है जहां बात धीरे-धीरे इतनी आगे बढ़ गई की महिला ने अपने से 11 साल छोटे लड़के के साथ रहने का फैसला कर लिया। प्लान बनाकर दोनों जहानबाद से फरार हो गए। महिला के पति ने इसको लेकर थाने में शिकायत की थी। जहानाबाद से भागने के बाद दोनों गोवा और मुंबई में रहे लेकिन पुलिस की दबिश बढऩे के बाद जहानाबाद वापस आए। पुलिस के सामने महिला ने कहा कि वो ससुराल नहीं जाना चाहती है और अपने प्रेमी से मंदिर में शादी भी कर चुकी है। वो अब सुजीत के साथ ही रहना चाहती है।
रांग नंबर के जरिए हुआ प्यार
बताया जाता है शहर के ऊटा मोहल्ला निवासी रंजीत सिंह की शादी प्रिया कुमारी से लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों शादी के बाद खुशी-खुशी जीवन बीत रहा थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन एक बार रांग नंबर के जरिए महिला का संपर्क दो वर्ष पूर्व शहर के अरवल मोड के समीप किराए के मकान में रहने वाला सुजीत कुमार से हो गया। उसके बाद बातें होने लगीं और दोनों के बीच नजदीकी बढऩे लगी। हालांकि दोनों के उम्र में काफी फासला था, प्रीति की उम्र जहां 30 साल वहीं सुजीत मात्र 19 साल का युवक है। उम्र के इस फासले के बावजूद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। लेकिन महिला के ससुराल वाले को इसकी भनक नहीं लगी। महिला अपने प्रेमी के साथ कुछ दिनों पहले जहानाबाद शहर छोड़ कर भाग गई। जैसे ही महिला ससुराल छोड़कर भागी ससुराल वाले परेशान हो गए। पत्नी के भागने के बाद पति ने थाने में सुजीत कुमार समेत उसके परिजन पर अपने पत्नी को ले भागने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस के दबाव के बाद दोनों नगर थाने पहुंचे।
गोवा-मुंबई में रहे साथ
सुजीत कुमार ने बताया कि जहानाबाद से भागने के बाद हमलोग पहले गोवा गए। लगभग एक महीने तक वहां रहा। इसके बाद मुंबई आ गया और कमरा लेकर दोनों रहने लगे। जब पैसा खत्म हो गया तो एक निजी कंपनी में काम करने लगा। जब मेरी अपने परिवार से बात हुई तो परिवार के लोगों ने कहा कि जहानबाद आकर पुलिस को पूरी बात बता दो क्योंकि यहां पुलिसिया दबाव बढ़ रहा है। इसके बाद दोनों प्रेमी युगल नगर थाना पहुंच गए। दोनों के परिजन भी थाने आए और समझाने बुझाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन उन लोगों पर समझाने बुझाने का कोई असर नहीं पड़ा। पुलिस के समक्ष दोनों ने कहा कि वे लोग मंदिर में शादी कर चुके हैं और साथ रहना चाहते हैं। महिला ने भी साथ ससुराल जाने से मना करते हुए सुजीत के साथ रहने की बात कही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version