एक शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल यहां एक दुल्हन ने सुहागरात के बाद दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया है. दुल्हन ने अपने घर वालों को फोन कर बुला लिया. परिजनों के घर आते ही दुल्हन उनको लेकर पुलिस थाने पहुंच गई और फिर वहां से अपने मायके वापस चली गई. अब इस घटना की चर्चा पूरे जिले में बड़ी तेजी से फैल गई है और लोगों के बीच में तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय का है. जहां एक सरकारी विभाग से रिटायर्ड हुए कर्मचारी ने अपने बेटे की शादी कानपुर में 20 मई को बड़ी धूमधाम से की थी. शादी की रस्मों और मंगल गीतों के बाद दुल्हन बड़े अरमान सजा कर 21मई को दूल्हे के साथ विदा होकर ससुराल पहुंची. जहां दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन को हाथों हाथ लिया और सारी रस्मों को निभाने के बाद 22 मई को जिले के एक होटल में एक आयोजन हुया. जिसके बाद सुहागरात का समय भी आया, लेकिन सुहागरात के बाद ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया. दुल्हन द्वारा दूल्हे के साथ रहने से मना करने पर दूल्हे की घर मे हड़कंप मच गया. सुहागरात के बाद दुल्हन ने नाराज होकर अपने परिजनों को फोन लगा दिया और कहा कि आप लोगों ने जिस लड़के से मेरी शादी की है, मैं उसके साथ अब एक दिन और नहीं रह सकती. मुझे वापस ले जाइए. फिर क्या दुल्हन के यह शब्द सुनकर परिजन सन्न हो गए. गाड़ी में सवार होकर आनन-फानन में दुल्हन की सुसराल पहुंचे. दुल्हन से मिलकर उसकी समस्या भी जानी और अंतिम में उसे अपने साथ लेकर चले गए. शादी का ख्वाब देख रहे दूल्हे को उस समय सदमा लग गया, जब सुहागरात के बाद ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने के मना कर दिया. घर मे रिश्तेदारों की मौजूदगी में दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला और अपने परिजनों को फोन लगाकर बुला लिया. जिसके बाद दुल्हन के परिजनों और दूल्हे के परिजनों में कहासुनी सुनी हुई. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तब पुलिस ने दुल्हन की मर्जी को जानने के बाद उसे उसके मायके भेज दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version