एक नेता के होटल में पुलिस की छापामार कार्रवाई में 7 युवकों के साथ 8 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। मामला बिहार के औरंगाबाद का है जहां पुलिस ने एक बसपा नेता के होटल में रेड किया है। पुलिस इस मामले को देह व्यापार से जोड़कर देख रही है। खबर के मुताबिक दाउदनगर थाना पुलिस ने बुधवार को शहर के दाउदनगर-गया रोड में बाजार समिति के पास स्थित होटल में छापेमारी कर विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक हालत में आठ युवती और सात युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इन सभी से दाउदनगर थाना में पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी ली गई। सभी को पकड़ कर थाना लाया गया जहां पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली, सब इंस्पेक्टर राज मोहन सिंह, पीएसआई सिमरन राज के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला पुलिस और पुलिस बल शामिल रहे। जिस होटल में छापेमारी की गई वह बसपा के एक नेता की बताई जाती है। एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। होटल मालिक एवं प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस नेता के होटल में पुलिस की छापेमारी, 7 युवकों के साथ 8 युवतियां गिरफ्तार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
