राजिम। प्रदेश महिला कांग्रेस महासमुंद प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी साहू द्वारा महासुन्द जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जिला ,ब्लॉक, बूथ महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीया फूलो देवी नेताम द्वारा निर्देशित जिला अध्यक्ष गणों एवं ब्लॉक अध्यक्ष गणों के साथ बूथ स्तर से लेकर कार्यकर्ता बूथ एजेंटों की नियुक्ति डोर टू डोर छत्तीसगढ़ कोंग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा बिजली बिल हाफ,किसानों के कर्ज माफी, राजीव गांधी न्याय योजना, खेतिहर मजदूर न्याय योजनाओ, गोबर खरीदी, छतीसगढिया तीज तिहार में छुट्टी, रामवन गमन पथ, कॄष्ण कुंज निर्माण, सरकारी नौकरीयो के प्रतियोगिता परीक्षा में फीस माफी, धान का उचित सर्मथन मूल्य एवं कांग्रेस का घोषणा पत्र के अमल जैसे लोककल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुचाना हैं।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं, उसे करती हैं।छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल जी की सरकार गांव,किसान, मजदूर औऱ सरकारी कर्मचारियों पर ध्यान रखें वाली सरकार हैं। आज जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी है तब से किसानों के साथ सभी वर्गों के चेहरे पर खुशी दिखाई देती हैं। सरकार की योजनाओ की जानकारी हमारे महिला कांग्रेस की बहन गांव शहर और बूथों तक पहुचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।हमें अभी से बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत बनाना है।फिर से वर्ष 2023 में फिर से भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनानी है।सभी महिला कार्यकर्ता अभी से तैयार रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, प्रदेश सचिव लक्ष्मी देवांगन, सीता पटेल जिला ग्रामीण महिला अध्यक्ष, अन्नू चन्द्राकर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अरुणा शुक्ला उपाध्यक्ष, सती साहू उपाध्यक्ष, राशी महिलांगे,रूप कुमारी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा ,रूपा ब्लॉक अध्यक्ष पटेवा, ताहिर निशा , सविता गोस्वामी, अमरौतिन ठाकुर, सविता गोस्वामी, हेमकुमारी पटेल,हेमा श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी औऱ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version