” अजोबती ने मुख्यमंत्री को सुनायी अपनी दर्द भरी दास्तां, कहा आपके शासन में मिली नौकरी और नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना का लाभ “

रायपुर.

 2013 में नक्सलियों ने अगवा किया । 10 दिन तक जंगल में रखा और बेरहमी से मारपीट किये। पूरे शरीर मे घाव हो गए थे । नक्सलियों के भय की वजह से मुझे परिवार सहित घर भी छोड़ना पड़ा था । इस बीच बहुत दर्द झेला ,बहुत भटकी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई । 

  कोंडागांव के लखापुरी की रहने वाली अजोबती ने बताया आपकी सरकार आने के बाद मेरे दुःख का अंत हुआ है । अजोबती ने कोंडागांव के राजागांव में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आपबीती सुनायी । अजोबती ने बताया अभी नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना के तहत मुझे बस पास , आयुष्मान कार्ड, नक्सल पीडित प्रमाण पत्र , कलेक्टर दर पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रवास में भृत्य की नौकरी मिली है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version