छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ओबीसी वर्ग से ही आते हैं और देश में इस वक्त ओबीसी पॉलिटिक्स का माहौल है. ऐसे मे विपक्षी पार्टी के लिए प्रदेश में सीएम का चेहरा (CM Face for BJP) तय करना काफी मुश्किल होता जा रहा है. इसलिए बीजेपी ने 2023 का चुनाव पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे पर लड़ने का फैसला लिया है. वैसे भी प्रदेश में सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट करने को लेकर बीजेपी अभी असमंजस में है.
दरअसल, कई खेमों में बंटे बीजेपी के नेता नेतृत्व को लेकर अपने-अपने स्तर पर अपनी मौजूदगी जताने में जुटे हुए हैं, लेकिन इस वक्त केन्द्रीय नेतृत्व जातिगत समीकरण को लेकर सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट करने को लेकर असमंजस की स्थिति में है.
‘बीजेपी में सीएम भूपेश बघेल के कद का कोई चेहरा नहीं’
पार्टी के भीतर ही कई दफा आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने की मांग उठ चुकी है, जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी वर्ग से आते हैं और अब तक पार्टी का चेहरा रहे हैं. दूसरी ओर रमन सिंह सामान्य वर्ग से आते हैं. ऐसी स्थिति में बीजेपी इन्ही समीकरणों में उलझी हुई है. जिसे लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर तंज कस रही है कि बीजेपी में सीएम भूपेश बघेल के कद का कोई चेहरा है ही नहीं है.

