धरमजयगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आज्ञामणी पटेल धरमजयगढ़ में चार साल सेवा देने के बाद कल 31 मई को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। सन् 1988 में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के बाद पांच वर्ष तक शिक्षक के पद पर कार्य करने के बाद पीएसी परीक्षा के माध्यम से अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के पद पर चयन हुआ। सहायक विकास आयुक्त को ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया जाता था। विभिन्न स्थानों सारंगढ़, लैलूंगा, कांकेर एवं सेवा देने के बाद 2019 में धरमजयगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बने। अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत, आदिवासी विकास शाखा में सहायक संचालक, परियोजना प्रशासक जैसे विभिन्न पदों पर इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।बीच- बीच में प्रशिक्षु अधिकारियों के सेवा को छोड़ दें तो चार वर्ष का सेवा धरमजयगढ़ विकासखंड को दिये हैं।इन चार सालों में इन्होंने विकास खंड में विकास को गति देने का काम किया है। वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना में भी नोडल अधिकारी के रूप में इनका कार्य सर्वश्रेष्ठ रहा है।इस कार्य के लिए इन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी गांव के किसान परिवार में जन्मे डा आज्ञामणी पटेल का प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीक्षा गांव में ही होने के बाद रायगढ़ डिग्री कालेज एवं रायपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद 1988 में शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा में पदार्पण हुआ। इन्होंने बिलासपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। पीएचडी में इनका विषय विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर के जीवन शैली पर आधारित था। पूरे चौंतीस वर्षों तक शासकीय सेवा में रहने के बाद कल सेवानिवृत्त हो जायेंगे।
चार साल सेवा देने के बाद कल सेवानिवृत्त होंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आज्ञामणी पटेल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

