पिछले कुछ समय में फ्रॉड के मामले बढ़ गए हैं। लोगों के साथ क्रीमिनल्स कई तरह से फ्रॉड करते हैं। इनमें सिम कार्ड और आधार कार्ड के फ्रॉड काफी बढ़ गए हैं। आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अगर यह किसी गलत हाथों में लग जाए तो वह इसका दुरुपयोग भी कर सकता है। हम कई जगहों पर अपने आधार कार्ड की कॉपी देते हैं। कई बार आपको पता भी नहीं चलता और आपके नाम से फ्रॉड लोग सिम कार्ड जारी करवा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं? हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। इसके लिए आपको दूरसंचार विभाग के पोर्टल पर जाना होगा। यहां से आप आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं। दूरसंचार विभाग द्वारा जारी नियमों के अनुसार, एक नागरिक अपने आधार कार्ड से केवल 9 मोबाइल नंबर ही जारी कर सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने नंबर जुड़े हैं तो आप नीचे बताए गए तरीके से जान सकते हैं।
फॉलो करें ये स्टेप्ससे करें
सबसे पहले आप ञ्ज्रस्नष्टह्रक्क की आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्लड्डद्घष्शश्च.स्रद्दह्लद्गद्यद्गष्शद्व.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर जाकर उसको ओपन करें। इसके बाद आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज कर पोर्टल में साइन इन करने के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें। इसके बाद आपको साइन-इन प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसके बाद आपको एक दूसरे पेज पर ले जाया जाएगा जहां आप सभी अलग-अलग मोबाइल नंबर देख सकते हैं जो आपके आधार कार्ड से जुड़े हुए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version