जब हमें किसी की याद आती हे तो हम उसे फोन कर लेते हैं लेकिन अगर कोई हमारा प्रियजन इस दुनिया से चला जाता है तो हमें उसकी गैरमौजूदगी का एहसास होता है। कई बार ऐसा मन होता है कि आप उस शख्स (जिसे आपने खोया है) से बात कर सकें। अपनी भावनाएं उन तक पहुंचा सकें। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक ऐसा टेलीफोन बूथ है जिससे लोग अपने मृत परिजनों से बात करते हैं। यह टेलीफोन बूथ एक कब्रिस्तान में है। यह टेलीफोन बूथ जापान के ओत्सुची शहर में प्रशांत महासागर के पास में स्थित है।
एक बच्चा रोज आता था इस टेलीफोन बूथ में
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टेलीफोन बूथ पर एक छोटा बच्चा रोज आता था। जब लोगों ने उस बच्चे से पूछा कि वह यहां रोजाना क्यों आता है तो उस बच्चे ने जवाब दिया था कि वह अपने दादाजी से बात करता है। साल 2015 में आई जापान की सुनामी में इस बच्चे के दादा की मौत हो गई थी। बच्चे की बात पर यकीन कर अन्य लोग भी इस टेलिफोन बूथ पर पहुंचने लगे। ऐसे लोग यहां आने लगे जिनके परिजनों को यहां दफनाया गया था। लोगों ने महसूस किया कि वह अपने परिजनों से बात कर सकते हैं।
कई लोगों ने किया बातचीत करने का दावा
इस टेलीफोन बूथ को इतारु सासाकी नामक एक व्यक्ति ने अपने भाई की याद में लगवाया था। उसमें फोन के साथ ही एक नोटबुक रखी जिसमें अपनों के लिए संदेश लिखा जा सके। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने उस टेलिफोन का प्रयोग किया। उन्हें महसूस हुआ कि अपने भाई के बिना वो कैसे रह रहे हैं? उनकी सारी तकलीफ और बातें उस तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने काफी आराम महसूस किया। कई लोग इस टेलीफोन बूथ पर अपने मृत परिजनों से बात करने के लिए आ चुके हैं और कई लोगों ने अपने और मृत परिजनों के बिच होने वाली बातचीत का दावा किया है।
कोई कनेक्शन नहीं है
इतारु सासाकी के इस फोन का कहीं से कोई भी कनेक्शन नहीं है। इसका वायर बूथ की दूसरी तरफ लटका रहता है। लेकिन फिर भी यहां आने वाले हर व्यक्ति को लगता है कि उसका संदेश उनके अपने तक पहुंच गया है। इसके बाद लोग पास रखे नोटबुक में अपना मैसेज लिखते हैं और चले जाते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version