मध्यप्रदेश के रतलाम में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। यह बच्चा देखने में किसी एलियन जैसा लगता है। फिलहाल इस बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि यह नवजात लड़का है या लड़की क्योकि इसके अविकसित हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात किसी जेनेटिक प्रॉब्लम के चलते ऐसा पैदा हुआ है। लोग इस बच्चे को देखकर हैरत में हैं। यहां तक की इस बच्चे के शरीर पर चमड़ी भी विकसित नहीं हुई है।

इस बच्चे का जन्म रतलाम के मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई (एमसीएच) में शुक्रवार को हुआ। यह बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। शरीर पर चमड़ी विकसित न हो पाने की वजह से उस बच्चे के शरीर की सारी नसें साफ दिखाई दे रही हैं। चमड़ी नहीं होने की वजह से उसकी आंखें, होंठ आदि भी सूजे हुए हैं। पहली नजर में देखने पर यह बच्चा एलियन जैसा लगता है। हालांकि वास्तव में वह जेनेटिक समस्या की वजह से वह ऐसा दिखाई देता है।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे बच्चे को संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है। चमड़ी के पूरी तरह विकसित नहीं होने से हो सकता है कि उसे और भी कोई अंदरुनी समस्या हो। गुप्तांग के सही तरीके से विकसित नहीं होने के चलते यह संशय है कि बच्चा मेल है या फीमेल।

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि मेडिकल की भाषा में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है। यह जेनेटिक या फिर जन्मजात समस्या के कारण होता है। इस बीमारी में गर्भावस्था के दौरान बच्ची की चमड़ी का विकास नहीं होता है। शरीर पर चमड़ी नहीं होने से उसके अंग सूज जाते हैं और नसें बाहर दिखाई देती हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version